नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 4 ट्रेनें हुई कैंसिल, इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट

Railway train cancelled

Indian Railways News : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन खंड के दोहरीकरण के तहत बरलई-मांगलिया गांव-लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। वहीं, प्रस्तावित ब्लॉक के कारण आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित होगी। इसमें से कुछ ट्रेनें निरस्त की गई है तो कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है। भारतीय रेलवे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत कार्य आदि के चलते ब्लॉक किया जाएगा। जिसके कारण इंदौर से चलने वाली 4 ट्रेनों को निरस्त किया गया है जो निर्धारित समय के बाद पूर्व समयानुसार चलेगी जबकि 3 का मार्ग परिवर्तित किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से…

MP rail news

ये ट्रेन रहेगा निरस्त

तारीख ट्रेन के नाम
27 एवं 28 दिसंबर इंदौर- जबलपुर एक्सप्रेस
26 एवं 27 दिसंबर जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस
27 एवं 28 दिसंबर नागदा-इंदौर स्पेशल पैसेंजर
इसी तारीख को इंदौर से चलने वाली इंदौर-नागदा स्पेशल पैसेंजर

इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट

इंदौर से चलने वाली जिन यात्री ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, उनमें ग्वालियर से चलने वाली ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस 26 दिसंबर को वाया उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम चलेगी। इसी तरह 27 और 28 दिसंबर को रतलाम से चलने वाली गाड़ी रतलाम-ग्वालियर एक्सप्रेस वाया रतलाम-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-उज्जैन चलेगी जबकि 27 दिसंबर को भिंड से चलने वाली भिंड-रतलाम एक्सप्रेस वाया उज्जैन-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-रतलाम चलेगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews