
Indore News : इंदौर के HS गुजराती गर्ल्स कॉलेज में 5 दिवसीय 42वां वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन रविंद्र नाटक सभागार में किया गया था। उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह मौजूद रही। वहीं, छात्राओं ने समूह नृत्य की प्रस्तुति भी दी।
[dgv_vimeo_video id=”911123542″]
[dgv_vimeo_video id=”911124071″]
केट वॉक ने जीता दिल
बता दें कि छात्रों द्वारा खुद ही परिधान तैयार किया गया था। साथ ही मंच पर केट वॉक भी किया गया जोकि प्रशंसनीय था। इसके अलावा, 200 छात्राओं ने समूह नृत्य की प्रस्तुति देकर भारत की विभिन्न क्षेत्र की छवि को दर्शाया। वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोविंद सिंघल ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।
[dgv_vimeo_video id=”911122069″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

