दुष्कर्म के आरोपी सिपाही पर 5 हजार का इनाम घोषित, लगे वांटेड के पोस्टर

दुष्कर्म के आरोपी सिपाही पर 5 हजार का इनाम घोषित, लगे वांटेड के पोस्टर

Indore- Posters of Absconding Constable : मध्यप्रदेश के इंदौर में इन दिनों जगह-जगह लगे पोस्टर चर्चा में है, दरअसल  इन पोस्टर में रेप के आरोपी सिपाही पर 5 हजार का इनाम घोषित कर वांटेड करार दिया गया है। नीमच थाने में पदस्थ इस सिपाही पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है, महिला शादीशुदा है और इंदौर की रहने वाली है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी पुलिसकर्मी फरार है फिलहाल पुलिस उसे तलाश रही है। हाईकोर्ट ने भी आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

यह था मामला 

पीड़िता और उसके पति ने 18 अक्टूबर 2022 को इंदौर के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर को शिकायत की थी। पीड़िता ने बताया था कि नीमच में पदस्थ सिपाही अनिरुद्ध राठौर ने पहले फेसबुक पर उससे दोस्ती बढ़ाई और फिर उसके साथ अलग अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म किया, आरोपी महिला को ब्लैक्मैल कर धमकाता था, सिपाही से महिला की दोस्ती फेसबुक पर हुई। सिपाही ने परिचित होने के चलते फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी। रिक्वेस्ट एस्सेप्ट करने पर बातचीत बढ़ाई और बात करने पर जोर देने लगा। अनिरूद्ध पीड़िता की मौसी के लड़के के दोस्त का भाई था। महिला का आरोप है की सामान्य बातचीत के दौरान आरोपी उसे परेशान करने लगा कि वह उसे वीडियो कॉल करें और बातचीत करें महिला ने जब मना किया तो आरोपी ने वीडियो कॉल कर अपना हाथ काटते हुए पीड़िता पर लगातार बात करने का दबाव बनाया।

मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार 

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पुलिसकर्मी होने का डर दिखाकर उसे धमकाया कि  पति को अफीम के झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देगा। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर पीड़िता को अपने साथ वैष्णो देवी ले जाकर उसके नहाते हुए आपत्तिजनक फ़ोटो खींचे और इंदौर के सरवटे बस स्टैंड पास होटल उदय में ले जाकर बलात्कार किया। इसके बाद भी आरोपी अनिरुद्ध उसे परेशान करता रहा। महिला ने यह सब अपने पति को बताया जिसके बाद वह पति और वकील के साथ पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत करने पहुंची जहां उसकी शिकायत के बाद वरिष्ठ अफसरों के आदेश पर 19 अक्टूबर के दिन अनिरुद्ध के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज किया गया। जिसके बाद से वह फरार है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews