Indore: क्वॉरेंटाइन सेंटर से भागे 6 संक्रमित जमाती, 3 को पुलिस ने दबोचा

Indore: क्वॉरेंटाइन सेंटर से भागे 6 संक्रमित जमाती, 3 को पुलिस ने दबोचा

इंदौर।

होटल में क्वॉरेंटाइन किए गए 8 जमातियों में से बुधवार को 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की चौकसी के बाद भी वे सभी क्वॉरेंटाइन सेंटर से भाग गए। जिसे तुरंत बाद लोकेशन का परीक्षण करते हुए पुलिस ने उन सभी की घेराबंदी की।

दरअसल मामला इंदौर के भंवर कुआं क्षेत्र होटल किंग्स पार्क का है। जहां आठ जमातियों को संदिग्ध मानकर क्वॉरेंटाइन किया गया था। जिनमें से सैंपल की जांच में 6 की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आइ है। जैसे ही उन जमातियों को अपनी पॉजिटिव होने की बात पता चली। वह क्वॉरेंटाइन सेंटर की दीवार फांदकर भाग निकले। पुलिस दरवाजे पर पहरा देती रही। जब दोपहर 2:00 बजे डॉक्टरों की टीम उन संक्रमित जमातियों को अस्पताल ले जाने के लिए अाई तो उनमें से सभी गायब पाए गए।

जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिसकर्मियों द्वारा संक्रमित जमाती का पता उनके लोकेशन को ट्रेस करके लगाया जा रहा था। जिनके बाद तीन संक्रमित माणिकबाग ब्रिज पर बैठे मिले। पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़े जाने पर उन्होंने बताया कि वह 14 दिन से क्वॉरेंटाइन है। जिसके बाद रिपोर्ट आने के बाद उन्हें और दिन अस्पताल में रहना पड़ेगा। जिस कारण से वह अस्पताल से भागे थे। इसी के साथ पुलिस ने पड़ताल जारी की है कि भागने के दौरान उनके संपर्क में और कितने लोग आए हैं। हालांकि सभी संक्रमित जमातियों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। बाकी के 5 लोगों की तलाश जारी है। जिससे संक्रमण का खतरा और अधिक लोगों तक न फैले।

बता दे कि यह पहला मामला नहीं है जब संक्रमित द्वारा अस्पताल से भागने की खबर सामने आई है। इससे पहले भी इस तरह की लापरवाही हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews