
Congress Leader’s Nephew Murdered : अक्सर हमने फिल्मों में देखा है कि बड़े- बड़े उद्योगपतियों, नेता आदि के बच्चों को अपहरण कर उनके परिजनों से फिरौती की मांग की जाती है। जिसके बाद मूवी का मुख्य किरदार यानि हीरो वहां पहुंचता है और किनडनैप करने वालों की धुलाई कर पुलिस के हवाले कर देता है। आज कुछ ऐसा ही हुआ असल जीवन में भी जहां एक 6 वर्ष का मासूम दुश्मनी का शिकार हो गया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के महू की जहां पर कांग्रेस नेता के भतीजे का पहले अपहरण किया गया, जिसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।
4 करोड़ रुपए की मांग
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के परिवार वालों से फिरौती के रूप में 4 करोड़ रुपए की मांग की थी। हालांकि, फिल्मों की तरह कोई नायक उसे बचाने तो नहीं जा पाया लेकिन बदमाशों की मांग नहीं पूरी करने पर बच्चे को मौत के घाट उतार दिया गया। इधर, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है।
सभी आरोपी गिरफ्तार
वहीं, मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही वो मौकास्थल पर पहुंचे। उनकी जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह चौहान के छोटे भाई जितेंद्र सिंह चौहान का बेटा हर्षू रविवार शाम 6 बजे घर से लापता हो गया था। कई घंटों तक ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिला तब जाकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। छानबीन करने के बाद देर रात सैंडल मेंडल गांव की एक पुलिया के नीचे उसका शव मिला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही, किशनगंज टीआई कुलदीप खत्री ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

