
Indore News : एमपी में साइबर क्राइम की घटनाएं तेज से बढ़ रही हैं। ताजा मामला इंदौर का है जहां 65 वर्षीय महिला को धोखे से उसके ही घर में पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर उसके साथ 46 लाख रूपए की ऑनलाइन ठगी की गई। शातिर ठग ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर महिला को इस कदर डराया कि वो उसकी बातें मानती गई और धीरे-धीरे कर 46 लाख रूपए गंवा बैठी। अब महिला ने इंदौर साइबर सेल में शिकायत की है। इस प्रकरण को लेकर डीसीपी डॉक्टर राजेश दंडोतिया ने मीडिया को जानकारी दी है।
फरियादी द्वारा पहले क्राइम ब्रांच द्वारा जारी नम्बर पर शिकायत की ओर फिर क्राइम ब्रांच के ऑफिस जाकर एफआईआर दर्ज कराई घटना को लेकर क्राइम ब्रांच डीसीपी ने बताया कि महिला को 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया ओर पहले ट्राई के अधिकारी बनकर फोन किया फिर क्राइम ब्रांच के सीबीआई के अफसर बनकर फोन किया।
जाँच में जुटी पुलिस
डिजिटल अरेस्ट के दौरान फरियादी को फ़्री भी किया गया और पूरे घटनक्रम में फरियादी से 46 लाख रुपये का फ्रॉड किया गया है। डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार फरियादी का पैसा तीन खातों में लिया गया है जिन्हें आइडेंटिफाई किया जा रहा है तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1017498063″]
