Indore News : 14 जनवरी को इंदौर में होने वाले भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 क्रिकेट मैच को लेकर सभी में एक अगल उत्साह है। लोग तेजी से मैच देखने के लिए टिकट खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में टिकट की कालाबाजारी भी की जा रही है। जिसे लेकर इंदौर क्राइम और राजेंद्र नगर पुलिस ने आज संयुक्त कार्रवाई करते हुए टिकट की कालाबाजारी करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से कुल 86 क्रिकेट मैच के टिकट जब्त किए गए हैं। जिसकी कीमत 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
मुखबिर से मिली सूचना
दरसअल, इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर क्षेत्र के चोइथराम मंडी के पास भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के टिकट की कालाबाजारी हो रही है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की गई और 7 आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम रवि, आयुष, हुसैन, फारूक, पारस, सुनील और बबलू बताया है। बता दें कि आरोपियों द्वारा विभिन्न ई-मेल आईडी का उपयोग कर Paytm Insider Website से ऑनलाइन टिकटें बुक किये जाते थे।
एडिश्नल डीसीपी ने कही ये बात
14 जनवरी को इंदौर में इंडिया-अफगानिस्तान का T20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसको लेकर क्राइम ब्रांच के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पहले आरोपियों ने पेटीएम इंसाइडर वेबसाइट से टिकट खरीदे और बाद में उसे ब्लैक में यानि तीन से चार गुना अधिक कीमत पर बेच रहे थे। फिलहाल, सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी हमारी टीम द्वारा नजर रखी जा रही है- राजेश दंडोतिया, एडिश्नल डीसीपी
[dgv_vimeo_video id=”902499120″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
