मोदी सरकार के 7 साल पूरे – कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, बीजेपी ने नहीं मनाया जश्न

मोदी सरकार

इंदौर, आकाश धोलपुरे। देश में मोदी सरकार (modi government) के दूसरे कार्यकाल के आज 2 साल पूरे हो गए हैं। वहीं अब तक मोदी सरकार ने 7 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। हालांकि, इस साल कोरोना संकट (corona pandemic) का असर देखा जा रहा है और ये ही वजह है कि देशभर में बीजेपी (BJP) द्वारा कोई जश्न नहीं मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के इंदौर (indore) में भी यही हाल है यहां बीजेपी कार्यकर्ता और नेता कोरोना संकट से निपटने के लिए मैदान में है तो दूसरी ओर कांग्रेस (congress), मोदी सरकार के 7 साल पूरा होने पर काला दिवस मना रही है। कांग्रेस ने 7 साल की सरकार को 7 वर्ष का विनाश बताया है।

यह भी पढ़ें… दमोह: मोदी सरकार और अपने कार्यकाल के 7 साल पूरे होने पर इस केंद्रीय मंत्री ने रक्तदान शिविर में लिया हिस्सा

हालांकि कोरोना कर्फ्यू के चलते कांग्रेस कोई विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम सड़को पर नहीं कर रही है लेकिन कांग्रेस के विरोधस्वरूप प्रदर्शन में घरों पर काले झंडे लगाए जा गए है। कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक खण्डेलवाल और शहर कांग्रेस प्रवक्ता गिरीश जोशी ने हाथो में काले झंडे लेकर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ एक तख्ती के साथ अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तख्ती पर लिखा है कि “काला दिवस मोदी सरकार 7 वर्ष विनाश के”

मोदी सरकार

कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल ने बताया कि मोदी सरकार के आज 7 साल पूरे हो रहे है। इन सात सालों में देश को सिर्फ तकलीफें ही मिली है। नोट बंदी के कारण लाखों लोग लाइन में लग कर मर गए और ना ही कोई काला धन वापस आया। 7 वर्ष के दौरान जो जीएसटी लगाया गया उसे आज तक सरकार खुद नहीं समझ पाई वो व्यापारियों पर थोप दिया गया। वहीं बेरोजगारी अपने 45 साल के इतिहास में चरम पर है। इसके अलावा महंगाई ने 70 साल के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए और पेट्रोल व डीजल 100 रुपये पार हो गया।

यह भी पढ़ें… मुश्किल में कमलनाथ, SIT ने मांगी हनीट्रैप मामले की पेनड्राइव! इस दिन तक का दिया समय

कांग्रेस ने ये आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के दौर में लाखों लोगों की जीवन लीला सम्पात हो गई और इस दौरान केंद्र सरकार ऑक्सीजन, दवाई, पलंग, वेंटिलेटर नहीं दे पाई वहीं पड़ोसी देशों द्वारा निरंतर सीमा पर अपना कब्जा बनाये रखा। कांग्रेस सचिव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर जगह मोदी सरकार के कारण देश को नीचा देखना पड़ा है और ऐसी सरकार के 7 साल के कार्यकाल के विरोध मे आज कांग्रेस ने घरों पर काले झंडे लगाकर विरोध जताया है।
कांग्रेस के मुताबिक आने वाले चुनावों में इसका जबाव जनता सरकार को देगी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews