इंदौर में कोरोना से जुड़े 78 नए मामले सामने आये, 2 की मौत

इंदौर में कोरोना से जुड़े 78 नए मामले सामने आये, 2 की मौत

इंदौर/आकाश धोलपुरे

मध्यप्रदेश के मिनी मुंबई के नाम मशहूर शहर इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां बीते 5 दिनों से औसतन 80 से 85 संक्रमण मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। और ये ही वजह है संक्रमण काल के मंडराते खतरे को निष्प्रभावी करने के लिए जिन नए क्षेत्रो से पॉजिटिव केस आ रहे है उन्हें प्रशासन कंटेन्मेंट क्षेत्रो में तब्दील कर रहा है ताकि चिह्नित क्षेत्र में कोरोना की चैन को ढूंढकर उसे समाप्त किया जा सके।

मंगलवार रात CMHO इंदौर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 78 नये पॉजिटिव केस सामने आए हैं वही 2 लोगो की मौत भी कोरोना के कारण हुई है। मंगलवार को इंदौर में 891 सैम्पल जांच के लिए पहुंचे और पुराने सैम्पल मिलाकर कुल 928 सैम्पलों की जांच की गई जिनमे 850 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 78 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। CMHO रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को कोरोना से प्रभावित 2 और मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 105 तक पहुंच चुकी है। इधर, रेड जोन के अलग अलग अस्पतालों से 16 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जो पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके है जिसके बाद इंदौर में अब कुल 1174 मरीज अब तक कोरोना को हराकर वापस घर लौट गए है वही 1436 मरीज ऐसे है जिनका इलाज फिलहाल कोविड अस्पतालो में जारी है। वही मंगलवार को 73 लोगों को क्वारनटाइन सेंटरों से डिस्चार्ज किया गया जिसके बाद सम्भावित लक्षणों वाले डिस्चार्ज किये गए लोगो का कुल आंकड़ा 2510 तक पहुंच गया है, जिनको शहर के अलग अलग क्वारेंटाइन सेंटर्स से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

हालांकि प्रशासन रिकवरी रेट में सुधार एक सकारात्मक दिशा मान रहा है और ये ही वजह है कि इंदौर में सब्जियों के बाद फलो को घर घर तक पहुंचाया जा रहा है, वही शहर में आटा चक्की भी सोमवार से शुरू करवा दी गई है और नमकीन और अंडों के ऑनलाइन ऑर्डर लिए जाएंगे जिसके बाद नमकीन के अलावा अंडे भी घरों तक पहुंचाए जाएंगे। फिलहाल, शहर धीरे धीरे कोरोना के जाल से निकलकर आर्थिक गतिविधियों की ओर कदम बढ़ाता नजर आ रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews