
Indore News : हेलमेट जागरूकता अभियान का आज 7वां चरण चलाया गया। दरअसल, इंदौर के मंगल मूर्ति नगर में रोकोटोको अभियान के तहत मूमेंट किया गया। इस दौरान इलाके में ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंगल मूर्ति नगर रहवासी संघ के उपाध्यक्ष सचिन बंसल शामिल रहे।

वाहन चालकों को दी गई समझाइश
वहीं, बगैर हेलमेट के घर से निकले वाहन चालकों को पुलिस द्वारा समझाइश दी गई। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक डीसीपी मनीष अग्रवाल ने मंच से बगैर हेलमेट के होने वाले हादसे ओर उससे होने वाली असमय मौत को लेकर विस्तार से जानकारी दी। ट्रैफिक एडिशनल डीसीपी अनिल कुमार पाटीदार ने भी मंच से हेलमेंट की उपयोगिता समझाइश और हेलमेट की अनिवार्यता के बारे में बताया।
[dgv_vimeo_video id=”829306035″]
[dgv_vimeo_video id=”829306148″]
[dgv_vimeo_video id=”829306641″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

