इंदौर में 8 और कोरोना पॉजिटिव, अब तक 306 पहुंचा आंकड़ा, 32 लोगो की गई जान

इंदौर में 8 और कोरोना पॉजिटिव, अब तक 306 पहुंचा आंकड़ा, 32 लोगो की गई जान

इंदौर| आकाश धोलपुरे| कोरोना से मच रहे हलाकान के दौर में इंदौर एक हाट स्पॉट के तौर पर उभर रहा है। रविवार को भी इंदौर में कोरोना से 2 और मौत की पुष्टि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई। शाम ढलते ढलते गनीमत ये रही कि मरने वालों के आंकड़ो में कोई इजाफा नही हुआ है याने मौत का आंकड़ा अब तक 32 ही है। वही कोरोना पॉजिटिव मरीजो की बढ़ती संख्या, प्रशासन के लिए एक बड़ी चिंता का कारण है।

रविवार को इंदौर में कोरोना संक्रमण के 8 और मरीज सामने आये है जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजो की आधिकारिक संख्या अब 300 पार हो गई है। इंदौर में 8 और संक्रमित मरीजो की रिपोर्ट सामने आने से अब पॉजिटिव मरीजो की संख्या 306 हो चुकी है।

जारी किए गए मेडिकल कॉलेज बुलेटिन के मुताबिक जांचे पॉजिटिव सैम्पल की संख्या – इंदौर 08 / खरगोन 02 / धार 01 है। अकेले इंदौर की बात को जाए तो अब तक इंदौर में 32 लोगो ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया है वही पॉजिटिव मरीजो की संख्या 306 तक जा पहुंची है। आज राहत की बात ये रही कि इंदौर में आज 7 लोगो को डिस्चार्ज किया गया जिसके बाद डिस्चार्ज किये गए लोगो की संख्या 35 हो चुकी है जिन्होंने कोरोना की जंग में जीत हासिल की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews