
इंदौर, आकाश धोलपुरे। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को नया महापौर मिलने के बाद अब नगर निगम भी सक्रिय हो चला है। पिछले कुछ सालों से नगर सरकार का जिम्मा नौकरशाही के भरोसे चल रहा था लेकिन अब जनता को जनप्रतिनिधि मिल चुके हैं और इंदौर को अपना प्रथम नागरिक यानि महापौर मिल गया है।
महापौर के पदभार ग्रहण करने के पहले ही अफसर अब फील्ड पर तैनात नजर आ रहे है। ये ही वजह है कि आज खुद नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को लेकर कई क्षेत्रों में दौरा किया। वहीं कानून के जानकार महापौर पुष्यमित्र भार्गव के आने का ही परिणाम है कि जिला कोर्ट और आसपास के इलाकों में आयुक्त ने विद्युत शाखा के इंजीनियरों के साथ मिलकर पहले निरीक्षण किया और सुधार कर नई एलईडी लाइट लगाने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि निगम ने 80,000 लाइटों को एलईडी में तब्दील करने की प्रक्रिया शुरू की है। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों निजी कंपनी को नए सिरे से इस काम के लिए ठेका दिया गया है। इंदौर नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने बताया 80 हजार एलईडी लाइट सामान्य लाइट्स के बदले लगाई जा रही है वही 5 हजार एलईडी लाइट्स नए सिरे से लगाई जा रही है। इधर, निगम के इस कदम को नए मेयर के आने की दस्तक बताया जा रहा है और ये ही वजह है कि नए मेयर के आने के पहले प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”731651690″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

