महाराष्ट्र घटनाक्रम पर बोली ताई- ”ये राजनीति है, इसमें सबकुछ हो सकता है”

महाराष्ट्र घटनाक्रम पर बोली ताई- ”ये राजनीति है, इसमें सबकुछ हो सकता है”

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

 पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने पर खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि मैं खुश हूं कि देवेद्र फड़णवीस मुख्यमंत्री बन गए। शिवसेना के खिलाफ बीजेपी वालों ने कुछ नहीं बोला। सरकार को अब किसानों की समस्या और अन्य समस्याओं को दूर करने पर ध्यान देना चाहिए। 

अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा कि देवेन्द्र फड़णवीस ने मुख्यमंत्री रहते हुए बहुत अच्छा काम किया था। अब वे दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं, उन्हें भी विश्वास था कि वे ही मुख्यमंत्री बनेंगे। 

रातो-रात गेम चेंज होने के सवाल पर सुमित्रा महाजन बोली कि मुझे कुछ नहीं मालूम। मैं तो इंदौर में बैठी हूं ये राजनीति है, इसमें सब कुछ हो सकता है। ताई ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता चाहती थी कि शिवसेना और भाजपा मिलकर सरकार बनाए, इसलिए रिजल्ट ऐसे आए। उन्होंने कहा कि शिवसेना के लिए मेरा सॉफ्ट कार्नर है। शिवसेना के सांसद भी मेरे सम्पर्क में रहे हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews