
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराधों का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। क्राइम ब्रांच में एक और डिजिटल फ्रॉड का मामला सामने आया है, जिसमें एक सीनियर सिटीजन के साथ लाखों रुपये की ठगी की गई। इससे पूरे शहर के लोगों में भय का माहौल बना हुआ। आए-दिन धोखाधड़ी जैसे मामले चिंता का विषय बन रहे हैं। इससे बचने के लिए लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को अलर्ट भी किया जा रहा है। इसके बावजूद ऐसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।
दरअसल, क्राइम ब्रांच में शिकायतकर्ता ने खुद के साथ हुई ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जो कि प्राइवेट कंपनी में कार्य करत हैं। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी दी है। आइए जनाते हैं विस्तार से पूरा मामला…
जानें पूरा मामला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फ्रॉड करने वाले ने पीड़ित को फोन कर कहा कि उनके केनरा बैंक अकाउंट में 2 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजैक्शन हुआ है, जिसमें से उन्हें 15% कमीशन मिलेगा। ठग ने उनसे यह भी कहा कि वह एक फिक्स अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करें। यदि उनका पैसा लीगल होगा, तो उन्हें वापस कर दिया जाएगा। साथ ही व्हाट्सएप कॉल पर नकली अधिकारी से बात कराकर डराने-धमकाने का प्रयास किया गया, जिससे पीड़ित ने अपने बैंक खाते से लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए।
एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात
वहीं, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि डिजिटल फ्रॉड का मामला बेहद गंभीर है, जिसमें सीनियर सिटीजन को फोन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए ठगा गया। ऐसे मामलों में हमें बेहद सावधानी बरतने की जरुरत है। जरा सी भूल आपको धोखाधड़ी का शिकार बना सकती है। आगे उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1024332596″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

