इंदौर में प्याज व्यापारी के साथ हुई 1 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

सिंगरौली पुलिस की तत्परता ने दिलाए ठगी के 04 लाख वापस, डॉ. दम्पत्ति के साथ हुआ था साइबर फ्रॉड

Indore News : इंदौर में प्यार व्यापारी के साथ 1 करोड़ से अधिक की राशि की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसके लेकर फरियादी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि उसने उत्तराखंड के व्यापारी को इंदौर से कई ट्रक प्याज पहुंचाया लेकिन समय अधिक बीत जाने के बावजूद भी वहां के व्यापारी ने पेमेंट नही किया। फिलहाल, मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

डीसीपी ने दी ये जानकारी

इंदौर के व्यापारी नासिर द्वारा राजेंद्र नजर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई कि प्याज लेने वाले उत्तराखंड के व्यापारी ने पेमेंट नहीं किया। बता दें कि सितंबर 2022 से दिसंबर 2022 तक लगभग 1 क्विंटल प्याज दिया गया था। छोटे किसानों ने इंदौर के व्यापारी के जरिए वहां के व्यापारी को अपना माल पहुंचाया था लेकिन उसका भी पेमेंट नहीं किया गया है। इस घटना में फिलहाल एक फरियादी है- आदित्य मिश्रा, डीसीपी

[dgv_vimeo_video id=”911139101″]

जांच में बिल आए सामने

फरियादी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसके बाद टीम का गठन कर पुलिस द्वारा जांच शूरू कर दी गई है। बता दें कि बेचे गए माल और ट्रांसपोर्ट के बिल भी जांच में अभी तक सामने आए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”911141186″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews