
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आए दिन दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है। प्रशासन द्वारा दुष्कर्म की घटनाओं के रोक पर कोई भी प्रभावी काम नहीं किया जा रहा है। इसी बीच एक और घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ परिचित के दो युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
दरअसल, दुष्कर्म का यह मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाना इलाके के है। हालांकि, तेजाजी नगर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि नाबालिक के साथ गलत काम करने का मुकदमा दर्ज हुआ है और आरोपीयो की तलाश की जा रही है। तेजाजी नगर इलाके की रहने वाली नाबालिक ने अपनी मां को यह बताया था कि पड़ोस में ही रहने वाले परिचित युवकों ने उसके साथ गलत हरकत की है। इसके बाद पीड़िता की मां उसे थाने लेकर पहुंची और पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों ही आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दोनों आरोपियों की तलाश अब पुलिस कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”945262216″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
