कंप्यूटर बाबा की सरकार को चेतावनी, ‘धर्मस्थल नहीं खोले तो परिणाम भुगतना होगा’

कंप्यूटर बाबा की सरकार को चेतावनी, ‘धर्मस्थल नहीं खोले तो परिणाम भुगतना होगा’

इंदौर| आकाश धोलपुरे| महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्दी ही प्रदेश में धर्मस्थल खोले नहीं जाते हैं तो इसका परिणाम मध्य प्रदेश सरकार को भुगतना होगा। दरअसल, कोरोना वायरस के कहर के चलते जहां शहर में लाकडाउन और अनलॉक फेज के 3 महीने से ज्यादा हो चुके है और सभी धर्मस्थल बंद है। हालांकि, अनलॉक होने के बाद शहर में अधिकतर गतिविधियां चालू हो चुकी है लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा इंदौर में धार्मिक स्थल नहीं खोले गए हैं जिसका लेकर संत समाज में भी काफी रोष है और अब ये रोष आक्रोश के रुप में सामने आ रहा है।

इंदौर में षट्दर्शन समिति के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने चेतावनी देते हुए कहा कि इंदौर के सभी धर्मस्थल जल्दी नहीं खोले गए तो प्रदेश सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने ये भी कहा कि समूचे साधु और संत समाज द्वारा हजारों की तादाद में प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा द्वारा ने इंदौर में कहा कि जिस प्रकार प्रदेश में मदिरा की दुकाने खोली गई है और धर्म स्थल को बंद रखा गया है वो उचित नही है। जिसके विरोध में महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में मदिरा की दुकान के बाहर हजारों की तादाद में साधु संतों द्वारा सरकार के खिलाफ हवन पूजन किया जाएगा। कंप्यूटर बाबा ने ये भी साफ किया कि अगर जरूरत पड़ी तो मदिरा की दुकाने भी बंद कराने में भी संत समाज भी पीछे नही हटेगा। 8 दिन के अंदर धर्मस्थल नही खोले जाने पर कंप्यूटर बाबा ने सरकार को साफ कर दिया कि सरकार का ये ही रवैया रहा तो उसके परिणाम ठीक नही होंगे। कंप्यूटर बाबा ने ये भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा में ताजा बयानों पर भी सवाल उठाए और अवैध खनन के मामले को लेकर भी विरोध करने की चेतावनी प्रदेश सरकार को दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews