इंदौर: डिपो में खड़ी बस ने अचानक पकड़ी आग, धूं-धूं कर जली

इंदौर: डिपो में खड़ी बस ने अचानक पकड़ी आग, धूं-धूं कर जली

इंदौर| आकाश धोलपुरे| इंदौर (Indore) में रविवार को शहर के कृषि कॉलेज क्षेत्र में स्थित एआईसीटीएसएल AICTSL के बस डिपो में आग (Fire) लग गई। आग डिपो में खड़ी बस में लगी और तेजी से बढ़ती गई। आग की चपेट में आई बस का पीछे का हिस्सा जलकर खाक हो गया वही आग लगने से मौके पर अफरा तफरी सी मच गई। हालांकि आग लगने के बाद आस पास के लोगो ने प्रबंधन को जानकारी देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी फोन लगा दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल द्वारा आग बुझाने के प्रयास जारी है।

इसके पहले डीओ में रखे फायर सयंत्रो से आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन वो कामयाब न हो पाई। इधर, खड़ी बस में आग लगने की वजह पता का पता नही लग पाया है फायर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रविवार दोपहर में लगी अचानक आग पर यदि समय पर काबू नही पाया जाता तो आस पास खड़ी अन्य बसों में आग फैल जाती। फायर ब्रिगेड ने वक्त रहते आग पर काबू पा लिया जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। AICTSL के इंदौर CEO संदीप सोनी ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल को सूचना दी जिसके बाद दमकल विभाग और निगम ने मिलकर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने की वजह का फिलहाल खुलासा नही किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews