इंदौर में शादी समारोह से पैसों से भरा बैग ले उड़ा नाबालिक, तलाश में जुटी पुलिस

indore police tejaji

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेजाजी नगर थाना इलाके में स्थित एक गार्डन में शादी समारोह में मेहमान बनकर पहुंचे नाबालिक लड़के ने पैसों से भरे हजारों रुपए से भरे बैग को लेकर फरार हो गया। वहीं बैग में मोबाइल फोन और अन्य सामान भी था। हालांकि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पुलिस नाबालिक लड़के की तलाश में जुट चुकी है।

बैग में 70 हजार की नकदी के साथ था आईफोन

दरअसल, मानवता नगर में रहने वाले बिल्डर मुकेश चौबे के बेटे की शादी का प्रोग्रम था। जहां नाबालिक बालक मेहमान बनकर आया और कुछ देर तक पहले वह दुल्हन दूल्हे के आस पास पीछे घूमता रहा और फिर मौके का फायदा उठाकर वह बैग ले उड़ा। बता दें बेग में 70 हजार से अधिक नगदी और आईफोन था। बता दें शादी समारोह खण्डवा रोड स्थित समारोह परिसर में चल रहा था। फिलहाल में पुलिस अब चोरी करने वाले नाबालिक और उसके साथी की तलाश करने में जुट चुकी है।

[dgv_vimeo_video id=”909725934″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews