मरीज ने डॉक्टर और स्टाफ के साथ की बदसलूकी, की गई शिकायत

मरीज ने डॉक्टर और स्टाफ के साथ की बदसलूकी, की गई शिकायत

इंदौर| आकाश धोलपुरे| प्रशासन की तमाम कवायदों के बावजूद इंदौर (Indore) में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ (Medical Staff) के साथ बदसलूकी के मामले थम नही रहे है। पिछले दिनों जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम पर शहर के टाटपट्टी बाखल में रहवासियों ने हमला बोल दिया था वही अब अस्पतालो में भी डॉक्टर व स्टाफ के साथ बदसलूकी के मामले सामने आ रहे है।

बता दे कि गुरुवार को शहर की महू तहसील के श्री निकेतन क्वारेंटाइन सेंटर में स्वास्थ्य विभाग के साथ मरीजो ने विवाद कर भागने की धमकी दी थी इसके बाद शुक्रवार को इंदौर के MTH हॉस्पिटल से विवाद की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक MTH अस्पताल में भर्ती नौशाद नामक एक मरीज ने डॉक्टर और स्टाफ के साथ पहले तो दुर्व्यवहार किया और फिर थूकने और काटने की धमकी भी डॉक्टर और स्टाफ को दी। जिसके बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ ने स्वास्थ्य विभाग को लिखित में शिकायत की है।

ये पहला मामला नही है जब एमटीएच अस्पताल में बदसलूकी का मामला सामने आया है इसके पहले कुछ मरीजों ने अस्पताल में ही खाना भी लूट लिया था और RO की बोतलें फोड़ कर हंगामा किया था और उस समय भी सारी घटना CCTV में कैद हुई थी। फिलहाल, ताजा मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच का आश्वासन देकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews