नागपुर में बैठा व्यक्ति इस देश की नागरिकता नहीं दे सकता- स्वरा भास्कर

नागपुर में बैठा व्यक्ति  इस देश की नागरिकता नहीं दे सकता- स्वरा भास्कर

इंदौर।

एनआरसी और सीएए के विरोध में भगत सिंह दीवाने बिग्रेड ने इंदौर में एक महासभा की थी.अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इस प्रदर्शन के दौरान अपने तीखे तेवर दिखाए. उन्होंने कहा हमने ही भारी भरकम वोट देकर इस सरकार को चुना है और इस सरकार ने हमें ही धोखा दिया है. सरकार को पाकिस्तान से एकतरफा प्यार हो गया है. मेरी नानी जितनी बार हनुमान चालीसा नहीं जपती थी उससे ज्यादा बार सरकार पाकिस्तान का नाम जपती है. इन्हें सब जगह पाकिस्तानी ही दिखाई दे रहे हैं. ये इतना घबराए हुए हैं कि इन्होने हमारे संविधान से ही छेड़छाड़ शुरू कर दी है.

कैलाश विजयवर्गीय पर साधा निशाना

स्वरा भास्कर ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा जो आदमी आजीवन पोहा खाकर बड़ा हुआ हो और उसे फिर पोहा बंग्लादेशी लगने लगे तो उससे क्या पूछिएगा कि अंकल क्या फूंक रहे हो. यदि पोहा बंगलादेशी है तो जो आदमी आजीवन पोहा खाता रहा तो वो भी बंगलादेशी हुआ तो दिखाओ अपने कागज,दिखाओ अपनी पीढ़ी दर पीढ़ी के कागज और यदि नहीं हैं आपके पास कागज तो आप जाओगे नागरिकता सूची से बाहर. हम पर ये कानून लागू करने से पहले इस सरकार के सभी नेता भी अपने कागज़ दिखाएं.

एनआरसी फेल होने पर सीएए ले आए
स्वरा भास्कर ने कहा एनआरसी फेल हुआ तो सरकार सीएए ले आ आ गयी. सीएए सिर्फ मुसलमानों को ही नहीं दूसरे समुदाय के लिए भी खतरनाक है. हमने आपको वोट दिया और आप हमारी नागरिकता छीन रहे हैं. स्वरा भास्कर ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर भी जमकर निशाना साधा.उन्होंने कहा नागपुर में बैठे चढ्ढीधारी लोग हमें नागरिकता नहीं देंगे. इस देश की नागरिकता हमें हमारी मिट्टी और संविधान ने दी है. हमारी रगो में बहते खून ने दी है. आप चाहकर भी इसे नहीं छीन सकते.

मैं किसी को दस्तावेज नहीं दिखाऊंगा दिग्विजय सिंह
सीएए और एनआरसी विरोध में आयोजित महासभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद कोई दस्तावेज दिखाए या ना दिखाए. मैं किसी को कोई दस्तावेज नहीं दिखाने वाला. दिग्विजय सिंह ने कहा, देश में अंबेडकर और गांधी की विचारधारा चलेगी न कि गोडसे और गोलवरकर की विचारधारा.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews