फर्जी IPS बनकर फ्री में होटल के मजे लूटने वाला बदमाश धराया

फर्जी IPS बनकर फ्री में होटल के मजे लूटने वाला बदमाश धराया

इंदौर, आकाश धोलपुरे। शहर के एक बड़े होटल में बीते कुछ दिनों से अपने आप को बड़ा आईपीएस अधिकारी बताकर मुफ्त में रहने वाला एक शातिर बदमाश धरा गया है। घटना इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में स्थित होटल की है, जहां बुधवार को पुलिस ने नकली आईपीएस अधिकारी को पकड़ा है।

दरअसल, बीते कई दिनों से इंदौर के होटल वाओ में उज्जैन के सेठी नगर में रहने वाला आयुष शर्मा फरारी काट रहा था और जब भी होटल प्रबंधन बिल चुकाने की डिमांड करता था तब वो या तो किसी नेता से तो या तो किसी बड़े अधिकारी से खुद के मोबाइल से बात करा देता था। आखिर जब होटल प्रबंधन को लगा कि बिल तो वसूलना है तब प्रबंधन ने विजय नगर पुलिस को इस बात की शिकायत की। इसके बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई कि कौन से ऐसे अधिकारी है जो होटल में रुके हैं और बिल भी नही चुका रहे हैं। होटल प्रबंधन को धमकाने वाले नकली आईपीएस अधिकारी के संबंध में पुलिस ने कहा कि यदि वो होटल छोड़कर बिना बिल चुकाए जाए तो प्रबंधन तुरंत जानकारी दें।

बुधवार शाम को जब आयुष शर्मा नामक बदमाश होटल से बिना बिल चुकाए निकलने लगा तब पुलिस मौके पर पहुंच गई और जब पूछताछ की तो पता चला कि नकली आईपीएस अधिकारी की व्हाट्सएप डीपी बनाकर फरारी काट रहा है। दरअसल, आयुष शर्मा नामक बदमाश पर उज्जैन के चिमनगंज और नीलगंगा थाने में अपराध दर्ज है और वो उन्हीं अपराधों के चलते इसी तरह लंबे समय से अलग अलाव होटलों में दबाव बनाकर फ्री में रहता था। विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उज्जैन के अलावा अन्य स्थानों की पुलिस से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कही आरोपी ने उनके थाना क्षेत्रों में तो कोई अपराध को अंजाम तो नही दिया है। फिलहाल, पुलिस ने नकली आईपीएस अधिकारी या यूं कहें कि एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उस पर प्रकरण दर्ज कर उज्जैन पुलिस को भी इत्तिला कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews