इंदौर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, एक युवती और दो युवक गिरफ्तार

इंदौर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, एक युवती और दो युवक गिरफ्तार

इंदौर| आकाश धोलपुरे| इंदौर की सराफा पुलिस ने देह व्यापार करने वाली एक युवती और दो युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है| वहीं इसके अलावा एक दलाल और एक ग्राहक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल सराफा पुलिस को एक युवक के खिलाफ आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमें कहा गया था कि युवक द्वारा देह व्यापार करवाया जा रहा है जिसके चलते सराफा पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से युवक को गिरफ्तार किया। शिकायत के बाद योजना बनाकर थाने के ही एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनकर पहुँचाया गया था| वही उसकी निशानदेही पर यूपी के एक दलाल को भी गिरफ्तार किया।

मामले में गोवर्धन, उसके साथी हरीश और यूपी की रहने वाली एक 29 वर्षीय युवती को पकड़ा है। इनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ाया गया दलाल लंबे समय से लडकियां सप्लाई करने का काम कर रहा था| फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है | संभवत: पूछताछ के बाद और भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews