बांग्लादेश का एक संदिग्ध आतंकी इंदौर में मेरी रैकी कर रहा था : कैलाश विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर| मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को चौंकाने वाली बात साझा की| उन्होंने खुलासा किया कि एक बांग्लादेशी संदिग्ध आतंकी युवक इंदाैर के आजाद नगर क्षेत्र में डेढ़ साल तक रहकर मेरी रैकी कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी से यह खुलासा हुआ।

दरअसल, इंदौर में गुरुवार को सेवा सुरभी के कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल में रहने वाले घुसपैठियों के इंदौर में होने से जुड़ा एक घटनाक्रम सुनाते हुए कहा एक बांग्लादेशी संदिग्ध आतंकी युवक डेढ़ साल तक इंदौर में रहकर मेरी रैकी कर रहा था। उन्हें प्रदान की गई सुरक्षा के संबंध में उन्होंने कहा इसीलिए मुझे सुरक्षा मिली, छह छह बंदूकधारी मेरे आसपास रहते हैं| मेने कभी इंदौर में यह सोचा ही नहीं था देश के बाहर से आकर लोग आतंक फैलाएंगे| नागरिकता कानून पर परिसंवाद में कैलाश बोल रहे थे|

इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले जब मैं रात में नंदानगर स्थित घर पहुंचा तो देखा कि बाहर कुछ मजदूर थाली भरकर पोहे खा रहे हैं। जब मैंने ठेकेदार से पूछा कि इन्हें खाना क्यों नहीं दिया? तो उसने बताया कि ये पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और पोहे ही खाते है। कम मजदूरी लेते हैं इसलिए मैंने उन्हें यहां काम पर लगाया। जब मैंने मजदूरों से बात की तो वे यह तक नहीं बता पाए कि वे पश्चिम बंगाल के किस जिले या गांव में रहते हैं। यानी साफ है कि वोट बैंक की राजनीति की खातिर पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में घुसपैठिये बड़ी संख्या में रह रहे हैं और उन्हें कोई रोकने वाला नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews