मध्य प्रदेश के एक मंत्री पर मंडराया कोरोना का खतरा

मध्य प्रदेश के एक मंत्री पर मंडराया कोरोना का खतरा

इंदौर|आकाश धोलपुरे| कांग्रेस (Congress) छोड़ भाजपा (BJP) का दामन थाम सरकार (Government) में शामिल हुए मालवा क्षेत्र (Malwa Area) के मंत्रीजी (Minister) पर कोरोना (Corona) का खतरा मंडरा रहा है ।

दरअसल यह मंत्री जी दो दिन पहले बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता से मिलने उनके घर इंदौर उनके निवास पर गए थे और बाकायदा आधे घंटे तक चर्चा के साथ-साथ वहां पर चाय भी पी थी। जिन वरिष्ठ नेता के घर मंत्री जी गए थे वह कोरोना पॉजिटिव निकले हैं और उन्हें गंभीर स्थिति में इंदौर के अरविंदो मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया है जहां अभी वह आईसीयू में है । ऐसे में मंत्री जी के भी कोरोना संक्रमित ने का खतरा बढ़ गया है । लेकिन हैरत की बात यह है कि मंत्री जी बेरोकटोक न केवल भाजपा कार्यालय जा रहे हैं बल्कि मंत्रालय में भी बैठकों में भाग ले रहे हैं।

इसके साथ साथ मंत्री जी रविवार को बीजेपी कार्यालय में एक बड़े कार्यक्रम में भी शामिल हुए जिसमें मुख्यमंत्री Chief Minister और प्रदेश अध्यक्ष Party President भी शामिल थे| जिसमें गुना (Guna) क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई। मंत्री जी लगातार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे है और अपनी विधानसभा क्षेत्र रह चुके इलाके में भी कुछ din पहले ही उन्होंने भारी भीड़ के साथ जनसंपर्क किया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews