Sunday Lockdown: इंदौर में ऐसा होगा प्रारूप, हर रविवार रहेगा कर्फ्यू

Sunday Lockdown: इंदौर में ऐसा होगा प्रारूप, हर रविवार रहेगा कर्फ्यू

इंदौर| आकाश धोलपुरे| मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कल भोपाल में सप्ताह के हर रविवार को पूर्णतः लॉक डाउन की घोषणा की थी और अब इसी तारतम्य में इंदौर (Indore) में भी साप्ताहिक लॉकडाउन को लेकर प्रशासन बे प्रारुप तैयार कर लिया है जिसकी प्रमुख बातो को आज इंदौर जिला कलेक्टर मनीष सिंह (Manish Singh) ने मीडिया को बताया।

दरअसल, प्रदेश ने कोरोना कि रफ्तार को थामने के लिए सरकार द्वारा Sunday LockDown का फार्मूला अपनाया जाएगा। जिसके तहत एक स्थान से दूसरे स्थान तक परिवहन आम लोगो के लिए प्रतिबंध रहेगा। दरअसल, विकली लॉक डाउन की तरफ प्रशासन और सरकार को इसलिए आगे बढ़ना पढ़ा क्योंकि अन्य राज्यो से आ रहे यातायात पर एक तरह से थामा जा सके क्योंकि जानकारी में ये सामने आया है कि रविवार को लोगो की मूवमेंट ज्यादा बढ़ जाती है लिहाजा Weekly Lockdown एक ऐसा उपाय हो सकता है जिसके बाद लोगो की मूवमेंट पर रोक लगेगी और कोरोना के फैलाव पर एक हद तक रोक लगाई जा सकेगी।

इंदौर में जिला प्रशासन ने Weekly LockDown की आधिकारिक पुष्टि कर बताया है इंदौर में अब रविवार को कर्फ्यू रहेगा। जिसके बाद केवल अति आवश्यक सेवाओ को ही रविवार को खोला जाएगा। रविवार को अस्पताल और मेडिकल खुले रहेंगे और साथ ही दूध के वितरण के लिए सुबह का समय निर्धारित किया गया है याने दोपहर के बाद रात तक दूध विक्रय और वितरण पर प्रतिबंध रहेगा। वही रविवार को किराना सामान और सब्जियों के विक्रय के मामले में ये साफ हो गया गया है की न तो किराना दुकान खुली रहेगी और ना सब्जी का विक्रय किया जा सकेगा याने कर्फ्यू में कुछ इमरजेंसी सेवाओ को छोड़कर अन्य चीजें प्रतिबंधित रहेगी। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने आज इस बात की जानकारी दी और बताया कि हर रविवार को लगने वाले कर्फ्यू के दौरान, प्रशासन, निगमकर्मी, मीडिया पुलिस और स्वास्थ्य सेवाओं को छोड़कर कर्फ्यू रहेगा। वही उन्होंने बताया कि दूध का वितरण केवल सुबह किया जा सकेगा और यदि कर्फ्यू का उल्लंघन कोई करते पाया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल तक भेजा जा सकता है।

हर, सप्ताग रविवार ( sunday) को लगने वाले lock down को लेकर जहां प्रदेश के अन्य जिलों में तैयारी शुरू हो गई है वही कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर में प्रशासन ने कर्फ्यू का प्रारूप तैयार कर लिया है जिसके बाद लोगो की आवाजाही पर रोक लग जायेगी जो कोरोना काल मे कारगर साबित होगा क्योंकि लोगो की मूवमेंट्स पर यदि नियंत्रण रहा तो कोरोना के फैलाव को रोका जा सकता है। लिहाजा, इस रविवार से आप हर रविवार को अपने घर मे अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहे और महफूज रहे ये ही प्रशासन और सरकार की मंशा है याने unlock में weekly lock down.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews