डीएवीवी में ABVP का प्रदर्शन, कुलगुरु को 7 सूत्रीय मांग को लेकर दिया ज्ञापन

इस पूरे मामले में कुलगुरु ने आश्वासन दिया कि इनमें से कई मांगे काफी सार्थक है और इन पर जरूर काम किया जाएगा।
indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधांनी इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने 07 सूत्रीय मांगों को लेकर कुलगुरु को ज्ञापन दिया गया। वहीं एबीवीपी ने कुलगुरु से इन मांगों पर जल्द अमल करने और उचित कार्रवाई करने की मांग भी की है।

क्या है 7 सूत्रीय मांग

विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को डीएवीवी में प्रदर्शन किया। परिषद ने 07 सूत्रीय मांगें रखी जिनमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के वार्षिक उत्सव आयोजन पुनः शुरू करने, देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा को ऊंची करने, खंडवा रोड स्थित तक्षशिला कैम्पस की बाउंड्री वॉल ऊंची करने, परिसर के अंदर की खस्ताहाल सड़कों के निर्माण, हॉस्टल और कैम्पस के आसपास बढ़ती नशाखोरी, धूम्रपान की दुकानों पर कार्रवाई सहित कई मांगे शामिल थी।

यह रहे शामिल

एबीवीपी कार्यकर्ताओं से कुलगुरु प्रो राकेश सिंघई ने ज्ञापन लिया। उनके साथ डिप्टी रजिस्ट्रार प्रज्जवल खरे, स्टूडेंट वेलफेयर डीन डॉ. एलके त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

[dgv_vimeo_video id=”1040050793″]

कुलगुरु ने दिया आश्वासन

कुलगुरु ने आश्वासन दिया कि इनमें से कई मांगे काफी सार्थक है और इन पर जरूर काम किया जाएगा। एबीवीपी ने मांगों के जल्द निराकरण की बात भी कही कुलगुरु के आश्वासन और रुख से एबीवीपी के ये छात्र नेता भी संतुष्ट नजर आए।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1040049719″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews