इंदौर डी-मार्ट मॉल में हादसा: ट्रॉली से बोरी गिरने से छात्रा का पैर टूटा, परिवार ने लापरवाही का लगाया आरोप

इंदौर डी-मार्ट मॉल में हादसा: ट्रॉली से बोरी गिरने से छात्रा का पैर टूटा, परिवार ने लापरवाही का लगाया आरोप

Indore News: इंदौर के कनाडिया रोड स्थित डी-मार्ट शॉपिंग मॉल में 7 जनवरी को हादसा हुआ। जिसमे छात्रा स्मिता, जो अपने माता-पिता के साथ थी, ट्रॉली से बोरी गिर जाने के चलते उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। जिस वजह से अब छात्रा को इलाज के चलते डॉक्टरों ने छह माह के लिए बेड रैस्ट के लिए सलाह दी है और इसके बाद उसे एक और सर्जरी करानी होगी।

माल मैनेजमेंट पर परिवार का आरोप:

परिवार ने मॉल मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी का जिम्मेदारी कोई और है लेकिन मॉल मैनेजमेंट ने अन्य कस्टमर को आरोपी बना दिया और हादसे का कारण उसी को बताया गया। अब परिवार ने इस मामले में केस दर्ज करवाया है और संज्ञान में आए व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की तैयारी की है।

मॉल मैनेजमेंट का दृष्टिकोण:

मॉल मैनेजर ने इस मामले में मॉल मैनेजमेंट को बचाते हुए कहा, “हमने पूरी जानकारी पुलिस को दे दी है। हमारी कोई गलती नहीं है और हम पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।”

मॉल मैनेजमेंट ने कहा कि वहां की सुरक्षा और साफ-सुथरी की जिम्मेदारी उन्होंने ठीक से निभाई है, और हादसे की जाँच पूरी तरह से हो रही है। इस दुखद हादसे ने इंदौर में सुर्खियां बनाई हैं और स्थानीय प्रशासन द्वारा घटित हादसे की गहरी जाँच की जा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews