इंदौर पुलिस की कार्रवाई, न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर के अस्पताल से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि इलाके के दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए जोकि 35 किलोमीटर के दायरे में आते हैं। इसके बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है।
arrested

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बदमाशों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। जिसे लेकर आए दिन धर-पकड़ अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके बावजूद, अपराध थमने का नाम नहीं ले रही। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जहां एक नामी न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर के अस्पताल की पैथोलॉजी लैब से लाखों रुपए चुराने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जोकि इलाज के बहाने हॉस्पिटल की रैकी कर रहा था और मौका मिलते ही 4 लाख से अधिक रुपए लेकर फरार हो गया।

लसूडिया थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला लसूडिया थाना क्षेत्र का है। हालांकि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपी को पहचान लिया। घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि इलाके के दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए जोकि 35 किलोमीटर के दायरे में आते हैं। इसके बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। फिलहाल, उसपर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

पूछताछ जारी

वहीं, पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह महंगे शौक और लग्जरी लाइफस्टाइल जीने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था। पुलिस ने उसकी पहचान लक्ष्मी नारायण के रूप में की है। फिलहाल, पुलिस द्वारा चोरी किए गए रूपयों को जब्त कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”1004797480″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews