
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जहां पुलिस ने सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी में रहने वाले प्रमोद रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, अत्यधिक शराब के नशे में उसने हवाई फायरिंग कर दी थी, जिससे पूरे कॉलोनी में हड़कंप मच गया था। इस घटना के बाद शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
कारतूस जब्त
मिली जानकारी के अनुसार, घटना कल रात की बताई जा रही है। जब दो प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके साथ ही उन्होंने इसका एक वीडियो भी पुलिस को दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पास से लाइसेंसी 315 बोर की रिवाल्वर और कारतूस जब्त किए गए है।
डीसीपी ने दी ये जानकारी
डीसीपी जोन 1 विनोद कुमार मीणा ने घटनाक्रम को लेकर बताया कि उनके पास सिक्योरिटी गार्ड द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई थी। जिसके अनुसार, सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी में रहने वाले प्रमोद रघुवंशी द्वारा हवाई फायरिंग की गई है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”1004803122″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

