
Arrest
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजे का नशा करने वाले एक शातिर चोर को रावजी बाजार में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने इलाके की एक किराना दुकान में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही उससे पूछताछ जारी है ताकि और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सके।
ड्राई फ्रूट का है शौकीन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान अंबर के रुप में की गई है। जिसने एक किराना दुकान में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी गांजे का नशा करता है और ड्राई फ्रूट का शौकीन है। इसके अलावा, पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में शहर के अन्य थानों में भी कई अपराध के मामले दर्ज हैं।
एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात
एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के अनुसार, पकड़े गए आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसे ड्राई फ्रूट का शौक है। पिछले दिनों रावजी बाजार थाना क्षेत्र में हुई चोरी की एक घटना का प्रकरण थाने में दर्ज कराया गया था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किराना दुकान में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी से चुराए गए नकद रुपए और ड्राई फ्रूट को जब्त कर लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”958920066″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

