
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने बिजासन मंदिर पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को खुद युवती अपने परिजन के साथ पकड़कर थाने लेकर पहुंची थी।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि आरोपी सावन पटेल ने पहले युवती से फेसबुक पर दोस्ती लड़की बनकर की थी और फिर बिजासन मंदिर मिलने बुलाया था जब युवती अपने परिजन के साथ मंदिर पहुँची तो आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा था इसका विरोध युवती ने किया और पहले तो आरोपी की धुनाई की फिर पुलिस के हवाले किया।
एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि एरोड्रम पुलिस ने छेडछाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”908645976″]
लेखक के बारे में
