आचार्य श्री का संगम नगर में भव्य मंगल प्रवेश

आचार्य श्री का संगम नगर में भव्य मंगल प्रवेश

इंदौर। गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का संसघ वीहार स्मृति नगर से हुआ स्मृति नगर से संगम नगर तक भव्य जुलूस के माध्यम से संगम नगर समाज द्वारा गुरुदेव की स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम जी सिलावट एवं लकी अवस्थी के नेतृत्व में भव्य मंगल अगवानी की गई संगम नगर को गुरुदेव की भव्य अगवानी के लिए सजाया गया स्वागत द्वार ,घर-घर दीप जले, रंगोली बनाकर वह सभी घरों पर विद्युत सज्जा कर गुरुदेव का आत्मीय अभिनंदन किया गया मंच पर विराजित गुरुदेव ने अपनी मधुर वाणी से सभी को प्रवचन के माध्यम से शुभआशीष व आशीर्वाद दिया वही स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि लकी अवस्थी ने गुरुदेव का पाद प्रक्षालन किया एवं प्रतिभास्थली रेवती रेंज पर हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी गुरुदेव व संगम नगर जैन समाज को दी ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews