सिंधिया के यात्रा में BJP नेता से धक्का-मुक्की पड़ी भारी, 1 पुलिसकर्मी निलंबित, 2 लाइन अटैच

BJP

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की जनआशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra)  के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू के साथ हुई पुलिसकर्मियों से झड़प धक्का मुक्का के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है।वरिष्ठ भाजपा नेता  गोविंद मालू  से गुरूवार को जगन्नाथ धर्मशाला के बाहर हुए दुर्व्यवहार के मामले में उपनिरीक्षक माधवसिंह भदौरिया को निलंबित और आरक्षक शमीम और रामलखन शर्मा को लाईन अटैच कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की ज्योतिरादित्य सिंधिया से ये बड़ी मांग

दरअसल, मंगलवार को इंदौर में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनआशीर्वाद यात्रा निकाली गई थी, इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गोविंद मालू मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू (BJP Leader Govind Malu) के साथ पुलिसकर्मियों (Indore Police) की झड़प हो गई और पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्के मारकर कार्यक्रम से खदेड़ा दिया था।इस घटना का वीडियो  भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद खूब बवाच मचा था।

यह भी पढ़े.. MP: पंचायत सचिव-शिक्षक समेत 3 निलंबित, 3 की संविदा समाप्त, तहसीलदार-CEO को नोटिस

खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता गोविंद मालू के साथ इस तरह व्यवहार किये जाने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस (mp congress) ने ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि इंदौर भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू के साथ जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान दुर्व्यवहार, पुलिस ने धक्का देकर बाहर खदेड़ा…गद्दारी पूजी जा रही है, वफादारी धक्के खा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews