Indore : खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई, खाद्य प्रतिष्ठानों पर FIR

Indore : खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई, खाद्य प्रतिष्ठानों पर FIR

इंदौर, आकाश धोलपुरे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को 3 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यहां अस्वच्छ परिस्थिति एवं गंदगी में खाद्य पदार्थों का भंडारण करने पर धारा 269 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। टीम ने 17 नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

पीएम आवास योजना पर फैलाया जा रहा भ्रम, Collector सख्त, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से 17 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इनमें धनिया डंठल, मिर्ची पाउडर, आमचूर पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर के सेंपल लिए गए हैं। भैरूनाथ चिप्स राज नगर इंदौर से केला चिप्स एवं पाम आयल कुल 2 नमूने जांच हेतु लिए गए। वहीं अंकुर गृह उद्योग राज नगर इंदौर से बेसन, लोंग सेव, पाम तेल, मिर्च पाउडर के कुल 4 नमूने लिए गए। जैन अरहम मसाले GNT मार्केट इंदौर हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, लोकस्वाद प्रीमियम रेड चिल्ली पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया डंठल, सेव मिर्च पाउडर, सेव मिर्च पावडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लोक स्वाद धनिया पाउडर और सोयाबीन ऑयल कुल 11 नमूने जांच हेतु लिया गया। इसी के साथ अशुद्ध खाद्य सामग्री को  खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अधिग्रहित भी किया गया है। टीम द्वारा मोबाइल फ़ूड लेब के द्वारा राजमोहल्ला चौराहा धार रोड एरिया में जागरूकता कार्यक्रम एवं मौके पर 25 नमूनों टेस्टिंग की गई। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुष्पक द्विवेदी, राकेश त्रिपाठी, सुभाष खेड़कर, हिमाली सोनपाटकी,राजू सोलंकी उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews