इंदौर में नशेड़ी ने शिव मंदिर में घुसकर की तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

BHOPAL POLICE

BHOPAL POLICE ARREST

Indore News : इंदौर में एक नशेड़ी ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ की है जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है तो वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले को युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह पूरा मामला इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहाँ सेंटर कोतवाली थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर में मौजूद शिवलिंग को पत्थर मार कर तोड़ने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से नशेड़ी मंदिर के अंदर घुस रहा है और वह सबसे पहले मंदिर में मौजूद शिव भगवान के पोस्टर को फाड़ता है और उसके बाद शिवलिंग में तोड़फोड़ करता है तथा इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी गज्जू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”907815024″]

[dgv_vimeo_video id=”907816202″]

वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी शराब पीने का आदी है और घर की स्थिति पिछले काफी दिनों से ठीक-ठाक नहीं चल रही थी जिसके चलते वह भगवान से नाराज था और इसी के चलते उसने शराब पीने के बाद मंदिर में मौजूद भगवान की मूर्ति को तोड़ दिया फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”907814835″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews