एमपी ऑनलाइन सेंटर की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा, प्रशासन ने की कार्रवाई

एमपी ऑनलाइन सेंटर की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा, प्रशासन ने की कार्रवाई

इंदौर, आकाश धोलपुरे। शहर के पलासिया क्षेत्र में स्थित बंसी ट्रेड सेंटर में बुधवार शाम को जिला कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर एडीएम अजय देव शर्मा के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बंसी ट्रेड सेंटर यानी की बीटीसी में शुभम जैन और विजय जैन नामक दलाल समांतर प्रशासन चला रहे थे। ऑनलाइन सेंटर की आड़ में चल रहे गोरखधंधे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने दलाली करने वालों के समानन्तर कार्यालय पर छापामार कार्रवाई की।

दबिश के दौरान की गई जांच में प्रारंभिक तौर पर करीब 500 ऐसी सरकारी फाइलें मिली जिनका सीधा सरोकार जिला प्रशासन, नगर निगम, नजूल और आईडीए से है। इसके बाद प्रशासन ने इन फाइलों को जब्त कर लिया है और ये जानकारी भी सामने आई है कि ऑनलाइन सेंटर के संचालक विजय और शुभम जैन के शहर के बड़े भूमाफियाओ से संबंध है और अब प्रशासन दस्तावेजो के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा।

एडीएम अजय देव शर्मा ने बताया दस्तावेजो के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल, इस समानन्तर सरकारी ऑनलाइन कार्यालय पर प्रशासनिक दबिश के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews