Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़ी खबर आ रही है। जहाँ भिखारियों को पकड़ने गई टीम से युवक ने विवाद किया है। युवक बोला तुम्हारे कलेक्टर और सीएम की ऐसी की तैसी कर दूंगा।
क्या है पूरा मामला
इंदौर को भिखारियों से मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन और एनजीओ मिलकर भिखारियों को पकड़ने का अभियान चला रहे है। इसी के चलते एनजीओ को सूचना मिली थी। कि नंदा नगर स्थित साई मंदिर के बाहर कुछ भिखारी वहां पर भीख मांग रहे है। सूचना पर एनजीओ की टीम मौके पर उन्हें पकड़ने पहुंची तो वह आनंद नमक युवक ने टीम से विवाद किया और बदसलूकी की।
[dgv_vimeo_video id=”918284156″]
[dgv_vimeo_video id=”918283622″]
उसने कहा कि तुम गरीबों को मरवा रहे हो तुम्हारे कलेक्टर और मुख्यमंत्री की ऐसी की तैसी सबको देख लूंगा और वहां दोनों बुजुर्ग महिलाओं को भगा दिया। जिसके बाद टीम ने आरोपी आनंद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिस पर पर परदेशीपुरा थाना पुलिस ने आरोपी के ऊपर सरकारी काम में बाधा डालने समेत तमाम धाराओं में मामला दर्ज किया है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”918283908″]
