विदेश से लौटे 3100 लोगों की सूची मिलने के बाद इंदौर प्रशासन कर रहा उनकी तलाश

विदेश से लौटे 3100 लोगों की सूची मिलने के बाद इंदौर प्रशासन कर रहा उनकी तलाश

भोपाल। जहां एक तरफ कोरोना वायरस विश्व के लिए घातक बन चुका है और इसके बचाव के लिए केंद्र सरकार हर तरह के उपाय कर रही है। इसी कड़ी में अब केंद्र ने विदेश से लौटे 3100 लोगों की लिस्ट इंदौर को भेजी है। अब स्वास्थ्य विभाग इन लोगों के पासपोर्ट के जरिए इनका पता लगा रही है। सीएमएचओ डॉ प्रवीण जडिया ने बताया कि विदेश से लौटने वाले सभी यात्रियों पर निगरानी रख उनके सलाह दी गई है कि वो भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें और सारे जरूरी निर्देशों का पालन करें।

इस काम के लिये 150 कर्मचारियों की टीम तैयार की गयी है जिन्हें निगरानी रखने के लिए घर-घर भेजा जा रहा है। विदेश से लौटे 3100 लोगों में से लगभग 2000 लोगों की जानकारी उनके पासपोर्ट के मध्यम से मिल चुकी है लेकिन करीब 1000 से ज्यादा लोग अब तक ट्रेस नहीं हो पाए हैं। उनके पासपोर्ट में दिया गया पता बदलने के कारण स्वास्थ्य विभाग को उनका पता लगाने में कठनाई का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ विभाग विदेश से लौटे लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस की सहायता भी ले रही है जिससे उन लोगों की तलाश जल्द की जा सके और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews