मॉल की तीसरी मंजिल से युवती ने लगाई छलांग, दो दिन पहले ही हुई थी पति की मौत

मॉल की तीसरी मंजिल से युवती ने लगाई छलांग, दो दिन पहले ही हुई थी पति की मौत

इंदौर, आकाश धोलपुरे। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक मॉल में आज दोपहर को एक युवती ने अचानक तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी और अपनी जान देने की कोशिश की। 3 सेकेंड के वीडियो में ये साफ हो रहा है कि युवती मॉल की तीसरी मंजिल से जैसी ही कूदी वैसे ही माल में अफरा तफरी का माहौल बन गया था।

जानकारी के मुताबिक युवती का नाम सानिया सुमन है और 15 दिन पहले ही उसकी शादी उज्जैन में रहने वाले शुभम खंडेलवाल से हुई थी। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले उसके पति शुभम की मौत हो गई थी। जिसके चलते डिप्रेशन में आकर युवती ने आज दोपहर करीब 12 बजकर 23 मिनिट पर अपनी जान देने के कोशिश की।

वीडियो वायरल होने के बाद घटना स्थल पर विजय नगर पुलिस पहुंची तो पता चला कि मॉल के एक हिस्सा खून से लथपथ है। पुलिस की जांच में युवती का सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे उसने इच्छा जताई है कि उसका अंतिम संस्कार उसके पति के साथ ही कर दिया जाए। वही पुलिस को युवती के बैग से मिली डायरी का पता चला जिसमे उसके पिता का नम्बर था।

इधर, घटना में वक्त इंदौर के C-21 माल का सिक्युरिटी स्टाफ अलर्ट पर आ गया था। मॉल से जुड़े कर्मचारी सलीम खान की माने तो युवती जब कूदने की कोशिश कर रही थी तब ही स्टॉफ के लोग दौड़कर उसे बचाने भागे थे, इसके पहले ही वह कूद गई। सलीम खान ने स्टाफ के कर्मचारियों को साथ लेकर युवती को रिक्शा में बैठाकर एलआईजी स्थित डीएनएस हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है।

विजय नगर थाना के एएसआई कुमरावत ने बताया की डायरी से मिले नम्बर के आधार पर युवती के पिता को फ़ोन लगाया तो पता चला कि वो एयरपोर्ट पर अपनी बेटी का इंतजार कर रहे थे ताकि उसे वो फरीदाबाद ले जा सके। पुलिस के मुताबिक डिप्रेशन में आकर जान देने की कोशिश में कूदी युवती के सिर और पैर में चोंट पहुंची है। इधर, युवती के पिता भी अस्पताल पहुंच गए है जहां युवती इलाज चल रहा है, वही पुलिस भी मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews