3 घंटे से ज्यादा लेट हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट, AC खराब होने से यात्री हुए परेशान

दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1090 बुधवार को तय समय से तीन घंटे से ज्यादा देरी से पहुंची। उड़ान में देरी के दौरान विमान का AC बंद होने से यात्रियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।
3 घंटे से ज्यादा लेट हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट, AC खराब होने से यात्री हुए परेशान

दिल्ली से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1090 बुधवार को तय समय से तीन घंटे से ज्यादा देरी से संचालित हुई। दरअसल फ्लाइट को दोपहर 1:10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी। बाद में इसे दोपहर 3 बजे के लिए रीशेड्यूल किया गया लेकिन इसके बाद भी विमान समय पर रवाना नहीं हो सका।

वहीं इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक फ्लाइट में देरी की वजह की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। विमान के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। उड़ान में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी सवार थे, जिन्हें देरी के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा।

फ्लाइट में AC बंद होने से गर्मी में परेशान हुए यात्री

दरअसल उड़ान में देरी के दौरान यात्रियों की मुश्किल उस समय और बढ़ गई, जब विमान का एयर कंडीशनिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा था। विमान के अंदर गर्मी और उमस बढ़ने पर कई यात्रियों ने हाथ में मौजूद पैंफलेट से हवा करके राहत पाने की कोशिश की। लंबे समय तक विमान के उड़ान भरने का इंतजार करने वाले यात्रियों ने एयरलाइन की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। विमान में मौजूद यात्रियों के मुताबिक AC बंद रहने के कारण अंदर का माहौल असहज हो गया था।

यात्रियों ने देरी और सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए

वहीं इसी दौरान कई यात्रियों ने देरी और सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए। फ्लाइट के रीशेड्यूल होने के बाद भी समय पर उड़ान नहीं होने से यात्रियों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। वहीं इंदौर एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी रामस्वरूप यादव ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के देरी से पहुंचने की जानकारी थी, लेकिन देरी का कारण एयरलाइन की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया था। फिलहाल एयरलाइन की तरफ से भी देरी के कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इंदौर पहुंचने के बाद भी यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

जानकारी के मुताबिक विमान जब शाम करीब सवा पांच बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा, तब भी यात्रियों को तुरंत बाहर नहीं निकाला जा सका। विमान का इंजन बंद करने वाला स्विच काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण यात्रियों को विमान के अंदर ही करीब 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। दरअसल करीब आधे घंटे बाद स्विच ने काम किया और इसके बाद यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया। इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों को लगातार इंतजार करना पड़ा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews