एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर-शारजाह फ्लाइट को बुकिंग सिस्टम से हटाया, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

इंदौर-शारजाह फ्लाइट को एयर इंडिया एक्सप्रेस के बुकिंग सिस्टम से हटाए जाने के बाद मध्य प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल यह उड़ान आगामी महीनों के शेड्यूल में दिखाई नहीं दे रही है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर-शारजाह फ्लाइट को बुकिंग सिस्टम से हटाया, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

इंदौर से शारजाह के बीच चलने वाली मध्य प्रदेश की एकमात्र नियमित अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट इंदौर-शारजाह फ्लाइट को एयर इंडिया एक्सप्रेस के बुकिंग सिस्टम से हटा दिया गया है। दरअसल फरवरी 2026 से बंद चल रही इस सेवा के दोबारा शुरू होने की उम्मीद थी, क्योंकि एयरलाइन ने जुलाई से बुकिंग भी शुरू कर दी थी। हालांकि अब फ्लाइट को पूरी तरह बुकिंग सिस्टम से हटा दिया गया है।

इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि फिलहाल एयरलाइन की इस रूट पर सेवा बहाल करने की कोई तत्काल योजना नहीं है। वहीं इसका असर केवल इंदौर तक सीमित नहीं है, बल्कि भोपाल, उज्जैन, देवास, रतलाम और आसपास के कई शहरों के यात्रियों पर भी पड़ने वाला है।

सीधी उड़ान बंद होने से परेशान हो सकते हैं यात्री

दरअसल इंदौर-शारजाह रूट खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता था। बड़ी संख्या में यात्री इसी फ्लाइट के जरिए यूएई पहुंचकर वहां से अन्य अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए कनेक्टिंग उड़ानें लेते थे। सीधी उड़ान बंद होने के बाद अब यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु या हैदराबाद जैसे बड़े एयरपोर्ट्स से सफर करना पड़ रहा है। इस बदलाव का सीधा असर यात्रा की लागत और समय दोनों पर पड़ रहा है।

सीधे शारजाह पहुंचना आसान था

वहीं पहले जहां इंदौर से सीधे शारजाह पहुंचना आसान था, वहीं अब यात्रियों को अतिरिक्त घरेलू उड़ान, लंबा ट्रांजिट और अधिक खर्च का सामना करना पड़ सकता है। खासकर खाड़ी देशों में काम करने वाले लोगों, व्यापारियों और नियमित यात्रियों के लिए यह स्थिति परेशानी बढ़ाने वाली है। एयरलाइन द्वारा कई बार शेड्यूल घोषित करने और फिर उसे टालने से यात्रियों के बीच अनिश्चितता भी बनी हुई है। दरअसल इंदौर एयरपोर्ट पिछले कुछ वर्षों में मध्य भारत के महत्वपूर्ण हवाई केंद्र के रूप में उभरा है। ऐसे समय में एकमात्र अंतरराष्ट्रीय रूट का बंद होना एयरपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय पहचान पर असर डाल सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews