Hindi News

इंदौर से जम्मू के लिए हवाई सेवा शुरू, सोमवार को रवाना हुई पहली फ्लाइट

Written by:Harpreet Kaur
Published:
इंदौर से जम्मू के लिए हवाई सेवा शुरू, सोमवार को रवाना हुई पहली फ्लाइट

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा इंदौर से जम्मू के लिए सोमवार से शुरू हो गई, माता वैष्णोदेवी और कश्मीर घूमने जाने वालों के लिए अब यह यात्रा बेहद आसान होगी, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। सोमवार को शुरू हुई इस फ्लाइट का भव्य वेलकम किया गया, वही इसमें सफर करने वाले यात्रियों का भी खास स्वागत हुआ।

यह भी पढ़ें.. चैत्र नवरात्र मे ट्रेन से सफर के दौरान अब आपकी सीट पर मिलेगी नवरात्र व्रत थाली

लंबे समय से इस हवाई सेवा की मांग की जा रही थी, अब तक इंदौर से जम्मू के लिए दो ट्रेनों की ही सुविधा है जिनमें लंबी  वैटिंग लिस्ट होती है, लेकिन अब हवाई सेवा ने जम्मू-कश्मीर जाने वालों के लिए राह आसान कर दी है, फ्लाइट का शुभारंभ मौके पर सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट,आईडीए के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता मौजूद रहे, वही फ्लाइट की पहली पैसेंजर प्रीति शर्मा को सांसद लालवानी ने इस मौके पर बोर्डिंग पास सौंपा।

इंडिगो विमान सेवा द्वारा शुरू की गई फ्लाइट हफ्ते में चार दिन सोमवार, बुधवार शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। यह फ्लाइट सुबह 10.10 बजे इंदौर से रवाना होकर 12.05 बजे जम्मू पहुंचेगी। जम्मू से 12.40 बजे उड़ान भरकर 2.45 बजे इंदौर पहुंचेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा सुविधा होगी। हालांकि आने वाले दिनों में फ्लाइट को कश्मीर तक बढ़ाया जा सकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews