एयरपोर्ट प्रबंधन ने इंटरनेशनल फ्लाइट के लिये बनाई नई रणनीति

Airport-Management-maken-New-Strategy-for-International-Flight

 इंदौर| इंदौर एयरपोर्ट अब सीधी भरे जाने वाली विदेशी उड़ान से जुड़ने जा रहा है। इंदौर से पहली बार शुरू होने जा रही इंटरनेशनल फ्लाइट को लेकर एयर इंडिया नई तरह की रणनीति बना रहा है। मुंबई और दिल्ली से जाने वाले आसपास के राज्यों के यात्रियों को इंदौर से ही दुबई ले जाने की योजना है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल के माने तो इंटरनेशनल फ्लाइट को सफल बनाने के लिए एयर इंडिया इसका प्रमोशन नागपुर, रायपुर और गोवा में करेगी। वहां से यात्री सीधे इंदौर आ जाएंगे। सीधी फ्लाइट शुरू होने से इंदौर के यात्रियों का करीब 4 घंटे तक समय बचेगा। यही नहीं अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में ले जाने वाले 30 किलो लगेज को लेकर भी यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। वहीं इंदौर आकर देर रात दिल्ली के लिए रवाना होने से दिल्ली इंदौर की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यात्रियों को कम किराए में दिल्ली का हवाई सफर मिलेगा। कुल मिलाकर एयर सेवा के जरिये देश और दुनिया को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जिसमे कितनी सफलता मिलती है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews