इंदौर को लेकर BJP विधायक ने जताई चिंता, कलेक्टर को पत्र लिख की ये मांग

mp election

इंदौर।

प्रदेश के इंदौर जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बाद सरकार एवं प्रशासन अलर्ट हो गई। वही इंदौर के विधायक और भाजपा नेता आकाश विजयवर्गीय ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। अपने पत्र में विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा है के कुछ बस्तियों में पुलिस की समुचित व्यवस्था ना होने की वजह से लोग एक दूसरे के संपर्क में आसानी से आ रहे हैं। जिसे वायरस संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ गई है। जिसके लिए उन्होंने जिला कलेक्टर से विशेष व्यवस्था करने की अपील की है।

अपने पत्र में विधायक आकाश विजयवर्गीय ने लिखा है कि यह चिंता का विषय है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। जिसमें से ज्यादातर घनी आबादी बस्तियों के मरीज पाए गए हैं। किंतु पुलिस की समुचित व्यवस्था ना होने की वजह से यहां के लोग एक दूसरे के संपर्क में बहुत तेजी से आ रहे हैं जिससे इस संक्रमण के फैलने की संभावना बढ़ती जा रही है। वहीं विधायक विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी बस्ती के युवाओं से मिली है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है बस्तियों को चिन्हित कर यहां विशेष व्यवस्थाएं की जाए अन्यथा पूरे इंदौर को संभालना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने जिला कलेक्टर से कहा है कि इस संबंध में जो भी कार्यवाही की जाए उसे उन्हें अवगत करवाया जाए।

बता दें कि सोमवार को इंदौर से कुछ लोगों के सैंपल भोपाल भेजे गए थे जिसमें से 17 के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शहर को पूरी तरह से लॉक डाउन कर दिया गया है। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौरवासियों से अपील की थी कि वह यथासंभव प्रशासन की सहायता करें। अपने घरों में रहे आवश्यक सामग्री या प्रशासन से उन तक पहुंचा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews