इंदौर में ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट, देशभर से 100 खिलाड़ी ले रहे भाग

इंदौर में ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट, देशभर से 100 खिलाड़ी ले रहे भाग

इंदौर, आकाश धोलपुरे। सोमवार से इंदौर टेनिस क्लब में श्रीमती विद्या देवी कक्कड़ की स्मृति में ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट का आगाज हुआ। पांच दिवसीय टेनिस टूर्नामेंट में देशभर से करीब 100 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। कोरोना काल के कठिन समय में इतने वृहद पैमाने पर किसी खेल का बड़ा आयोजन इंदौर में किया जा रहा है। इसलिए आयोजकों द्वारा राज्य व केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कर टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

टूर्नामेंट का ये लगातार चौथा साल है। चार अलग अलग कैटेगरी के टूर्नामेंट में अंडर – 12, अंडर – 14 और अंडर – 16 के प्लेयर्स भाग ले रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन मंत्री उषा ठाकुर ने किया। आयोजक सलिल कक्कड़ ने बताया कि देश के कोने कोने से आये प्लेयर्स के माता पिता और उनके कोच को शुभकामनाएं देते है कि उन्होंने इस आयोजन में प्रतिभाओं को शामिल होने का अवसर दिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews