
MP Patwari Result: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हजारों अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कायर्यालय के बाहर पहुंचे। जहां अभ्यर्थियों के द्वारा नारेबाजी करते हुए अपनी मांग बताई। अभ्यर्थियों की मांग में मुख्यत: पटवारी भर्ती घोटाला, कांस्टेबल और एसआई की परीक्षा के रिजल्ट जारी और MPPSC की मुख्य परीक्षा का समय बढ़ाए जाने की मांग के साथ ही OBC आरक्षण के 100 फीसदी का मुद्दा शामिल है।
अभ्यर्थियों ने जमकर की नारेबाजी
इस दौरान हजारों अभ्यर्थियों ने भोलाराम उस्ताद मार्ग से कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचे। बता दें अभ्यर्थियों ने हाथ में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही कलेक्टर कार्यालय के बाहर पुलिस ने चाकचौबंद व्यवस्था की थी। इंदौर कलेक्टर के बाहर हजारों अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मध्य प्रदेश की राजधानी दिल्ली है दिल्ली है की जमकर नारेबाजी हुई। साथ ही महाकाल लोक गुजरात में गुजरात में। वहीं मध्य प्रदेश में कितने जिले नहीं पता-नहीं पता की जमकर नारे बाजी हुई।
ये है अभ्यर्थियों की मांगे
अभ्यर्थियों ने कहा कि पटवारी परीक्षाओं की नियुक्ति तत्काल रोकने, जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने, पटवारी परीक्षा में नए सिरे से एसआईटी गठित करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य सेवा परीक्षा 2024 में पदों की संख्या बढ़कर 500 की जाए और राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 में अभ्यर्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए 90 दिन का समय दिया जाए। वहीं अभ्यर्थियों ने OBC आरक्षण के 87- 13 फार्मूला खत्म करके 100 फीसदी कर परिणाम जारी किए जाएं।
इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी प्रदर्शन करने पहुंचे। दरअसल, अभ्यर्थियों की मांग थी कि व्यापम पटवारी परीक्षा घोटाले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार द्वारा नियुक्तियों की घोषणा तो कर दी गई है, लेकिन जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की कि वे इस मामले में छात्रों के साथ न्याय करें और पटवारी परीक्षा में हुए घोटाले को लोगों के सामने लाए। इन्हीं ज्ञापनों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जोकि प्रदेश के 55 जिलों में ज्ञापन हुआ है- राधे जाट, नेशनल एजुकेटेड यूथ कमेटी, सदस्य
[dgv_vimeo_video id=”914381795″]
[dgv_vimeo_video id=”914381979″]
[dgv_vimeo_video id=”914384014″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
