शादी में बाराती बनकर पहुंचे अज्ञात युवक ने पैर पूजने की रस्म के दौरान की चोरी, जेवर सहित नकदी लेकर भागा

शादी में बाराती बनकर पहुंचे अज्ञात युवक ने पैर पूजने की रस्म के दौरान की चोरी, जेवर सहित नकदी लेकर भागा

theft during the foot worship ritual: इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके में अज्ञात युवक ने शादी में दुल्हन दुल्हे के पैर पूजते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक चोर शादी में चल रही पैर पूजने की रस्म के दौरान आए जेवरों का बैग लेकर फरार हो गया है। सूचना के मुताबिक इस बैग में चांदी के जेवरों के साथ कुछ नकदी रूपए भी बताए जा रहे है। जिसके बाद इस मामले में राजेन्द्र नगर पुलिस को शिकायत की गई है।

धोखे से दुल्हन के पैर पूजते हुए चोरी कर ली :

दरअसल इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके में शर्मा परिवार की शादी चल रही थी। जिसमे चोर ने इस घटना को अंजाम दिया है। मामला राजेन्द्र नगर के नवनीत गार्डन क्षेत्र में हुआ है, जहां दिनेश शर्मा के बेटी निकीता की मंगलवार को शादी थी। जिसके चलते उनके यहां बारात में करीब 50 लोग शामिल होकर पहुंचे थे। शादी के दौरान एक अज्ञात युवक ने परिवार के सदस्यों के साथ धोखे से दुल्हन के पैर पूजते हुए चोरी कर ली। लेकिन जब सामने आया की अज्ञात युवक बाराती नहीं है तो पुलिस को सूचित किया गया और मामले की जांच शुरू की गई।

कैसे हुई चोरी?

युवक ने धोखाधड़ी से चोरी की और दुल्हन दुल्हे के पैर पूजते समय वारदात को अंजाम दिया। चोर ने रस्म में शामिल होकर चांदी के जेवरों और कुछ नकदी को साथ लेकर फरार हो गया। हालांकि परिवार के सदस्यों ने उसे रोकने के लिए गेट से बाहर निकलते ही उस पर पत्थर मारा, जिससे कार का कांच टूट गया। लेकिन चोर भाग निकला। हालांकि अब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जाँच शुरू कर दी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews