पबजी खेलने से मना किया तो गुस्से में घर छोड़ भागा किशोर

angry-kids-leave-home

इंदौर।

मोबाइल फोन में खेले जाने वाला एक गेम पबजी जो बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय है। लेकिन जैसे-जैसे ये गेम बच्चों की दिनचर्या में शुमार हुआ है वैसे-वैसे ये गेम किसी खतरे से कम भी नजर नहीं आ रहा। बच्चे इस गेम के इतने आदि हो गए हैं कि इस गेम को खेलने से रोकने पर वे घर तक छोड़ देते हैं। ताजा मामला इंदौर के हीरानगर क्षेत्र के बजरंगनगर से सामने आया है। जहां एक बच्चे को पबजी खेलने से मना करने पर वह घर छोड़कर भाग गया। 

दरअसल, गुस्से में घर छोड़कर भागने वाला बच्चा 15 वर्षीय हर्ष दसवीं कक्षा का छात्र है। हर्ष बीते गुरूवार से लापता है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। हर्ष की मां सिलाई करती है तो वहीं उसके पिता ट्रेवल्स कम्पनी में काम करते हैं। जानकारी के अनुसार माया ने अभी कुछ दिनों पहले ही स्मार्ट फ़ोन खरीदा था तबसे अक्सर हर्ष मोबाइल लेकर गेम खेलते रहता था। कुछ ही दिनों में उसे पबजी गेम की लत लग गई।

वह गेम खेलने का इतना आदि हो गया कि मोबाइल पर आने वाले कॉल को भी काटने लगा। बीते गुरुवार रात लगभग 9.45 बजे जब माया ने हर्ष से मोबाइल देने के लिए डांट दिया। तो वह मोबाइल को देकर घर से भाग गया। माया को लगा कि गुस्सा खत्म होने पर वह थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन हर्ष नहीं लौटा। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews