कोरोना से जिंदगी की जंग हारा इंदौर का एक और डॉक्टर, मौत

कोरोना से जिंदगी की जंग हारा इंदौर का एक और डॉक्टर, मौत

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश (madhypradesh) के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर (indore) कोरोना (corona) के बढ़ते कहर के बीच एक और डॉक्टर (doctors)जिंदगी की जंग हार गए है। यहां 81 वर्षीय डॉक्टर बीके शर्मा (Dr. BK Sharma) की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। शर्मा चोइथराम अस्पताल(Choithram Hospital) में अपनी सेवाएं दे रहे थे।इससे पहले शहर में दो डॉक्टरों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती डॉक्टर बीके शर्मा ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। डॉक्टर शर्मा शहर के तीसरे ऐसे डॉक्टर हैं, जिनकी कोरोना महामारी की वजह से जान गई है। उन्हें शहर का सबसे अच्छा फिजिशियन माना जाता था।उन्होंने इंदौर में पढ़ाई करने के बाद लंदन में भी अध्ययन किया था। रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले इंदौर शहर में डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी, डॉक्टर ओमप्रकाश चौहान का भी कोरोना महामारी की वजह से निधन हो गया था।

बता दे कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2800 के करीब पहुंच गया है और मृतकों की संख्या 108 हो गई है।इधर प्रदेश मे भी आंकड़ा 6 हजार के करीब है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews